ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : चंदौली एसपी आदित्य लाग्हे के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार अपराधियों व मादक पदार्थ की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चेकिंग अभियान चला रही हैं।

रिपोर्टर अभिषेक जयसवाल चंदौली उत्तर प्रदेश

इसी क्रम में गुरुवार को एएसपी सदर विनय कुमार सिंह व सीओ सदर राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में सैयदराजा पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान पंजाब राज्य की एक ट्रेलर से पंजाब निर्मित इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 680 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 70 लाख रूपये है। तस्करी में संलिप्त ट्रेलर चालक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक पंजाब राज्य का निवासी है। इसका खुलासा गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। एसपी ने बताया कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तस्करों के खिलाफ अभियान चलाएं जाने का निर्देश दिया गया है। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय व उ.नि. आशीष मिश्रा प्रभारी स्वाट ने नेशनल हाईवे पर जेठमलपुर तिराहे के समीप चेकिंग के दौरान ट्रेलर से कुल 6012 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की। पकड़ा गया अभियुक्त जुंगराज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्राम मूसे थाना चवाल जिला तरणताल पंजाब का है । अभियुक्त ने बताया कि ट्रेलर के वाहन स्वामी हरकीत सिंह विर्क पुत्र जसवीर सिंह निवासी गौशाला है। बताया कि पंजाब राज्य से सस्ते दाम पर शराब को खरीदकर बिहार ले जाकर उँचे दामों मे बेचते है। क्योकि बिहार मे शराब मे बंदी के कारण शराब की अच्छी कीमत मिल जाती है। उसके बाद लाभ के पैसो को हम दोनों बराबर बराबर में बांट लेते हैं।पुलिस टीम में
प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक, दिलीप श्रीवास्तव, आशीष मिश्रा प्रभारी स्वाट टीम/सर्विलांस, अरविन्द भारद्वाज, विजेन्द्र सिह, रामानन्द सिह, आनन्द सिंह, प्रेमप्रकाश यादव, मंटू सिंह,. नीरज मिश्रा, अजीत सिंह, गनेश कुमार तिवारी, संदीप कुमार, नसीरुद्दीन हुमायु, बृजेश चौहान, अजय पटेल, अरविन्द मौर्या आदि शामिल रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button