झारखण्डराज्य

Jharkhand News हाईकोर्ट ने धनबाद में बढ़ते प्रदूषण पर मांगा जवाब

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद : झारखंड हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ में धनबाद में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के पश्चात खंडपीठ ने बीसीसीएल एवं राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जवाब मांगा है. खंडपीठ ने पूछा है कि धनबाद में प्रदूषण की वर्तमान स्थिति क्या है. दोनों को तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है. मामले में अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी. इस संबंध में ग्रामीण एकता मंच की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि धनबाद में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. एयर क्वालिटी इंडेक्स नहीं सुधरने से वहां के लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है. एक स्टडी रिपोर्ट में कहा गया कि बढ़ते प्रदूषण के कारण धनबाद के लोगों की औसत आयु में साढ़े चार वर्ष की कमी आई है. कोलियरी क्षेत्र में धूल की वजह से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. रोकथाम के प्रयास का नहीं दिख रहा असर।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button