ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News टोंक खुर्द के सार्वजनिक शौचालय मे 15 दिनों से बदहाली न पानी न सफाई.लगा गंदगी का अंबारा।

रिपोर्टर रवि धाकड़

टोंक खुर्द।नगर परिषद टोंक खुर्द मे स्थापित तहसील कार्यालय के पास सार्वजनिक शौचालय है जहां पर 15 दिनों से पानी की किल्लत हो रही है।एक तरफ सरकार द्वारा स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इसके लिए सरकारी स्तर पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। साथ ही जागरूकता रैली व शिविर का आयोजन कर लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है। बावजूद टोंक खुर्द नगर में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। नगर के मोहल्लों में जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है।इसका जीता जागता उदाहरण टोंक खुर्द नगर में तहसील के पास स्थित स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से निर्मित सार्वजनिक शौचालय है जो की बदहाल स्थिति में है। यह शौचालय अपने मूल उद्देश्य को पूरा करने में विफल रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों व तहसील क्षेत्र अन्य ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस शौचालय में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। यहां पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण उपयोग के बाद सफाई संभव नहीं हो पाती। नियमित साफ-सफाई के अभाव में शौचालय के अंदर और बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।शौचालय के दरवाज़े के ठीक बाहर मल-मूत्र और कचरा फैला हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। शौचालय के अंदर लगे वॉश बेसिन टूटे हुए हैं और दरवाज़े भी खराब हो चुके हैं, जो इसकी जर्जर स्थिति को दर्शाते हैं।नगरवासियों व तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय की इस बदहाली के कारण इसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। गंदगी और दुर्गंध के चलते यहां खड़ा होना भी दूभर है। परिणामस्वरूप, लोग खुले में शौच बाथरूम करने को मजबूर हैं, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता को खतरा बढ़ गया है। इन दिनों भीषण गर्मी में बाहरी लोगों को दस्त लगने की परेशानी का खतरा बना हुआ है।टोंक खुर्द के स्थानीय पत्रकार निर्भय सिंह कराड़ा ने बताया सुबह-शाम यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। इतनी बदबू आती है कि सांस लेना दूभर है। शौचालय बना तो था पर बस नाम का बना हुआ है। स्थानीय भाजपा युवा नेता रोहित गालोदिया ने कहा पानी न होने से इसका इस्तेमाल करना बेकार है। यह सुविधा हमारे किसी काम की नहीं रह गई है।


युवा ग्रामीण नवीन धाकड़ ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी अगर हमें खुले में शौच करना पड़े तो इसका जिम्मेदार कौन है।लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद सार्वजनिक शौचालय का उचित रख-रखाव न होना प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करता है। ग्रामीण अर्जुन सिंह सेंधव ग्राम जमोड़ी जब सोच एवं बाथरूम करने के लिए शौचालय में पहुंचा तो शौचालय का दरवाजा खोल कर देखा गया तो वहां पर पानी की कोई किसी प्रकार से सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे परेशान होकर खुली जगह मे सोच एवं बाथरूम के लिए जाना पड़ा।टोंक खुर्द नगर परिषद के अधीनस्थ परिषद द्वारा तहसील परिसर में स्थापित किराए से शासकीय कार्यों के दस्तावेजो के काम करने के लिए नगर परिषद द्वारा किराए से कंप्यूटर संचालको दुकाने दी गई। इन लोगों द्वारा सरकार के संपत्ति कर की राशि प्रति माह राशि का भुगतान किया जा रहा है लेकिन उनको सुविधा नहीं मिल पा रही है। सार्वजनिक शौचालय के अड़ोस पड़ोस मे स्थानीय लोग निवास हैं। वह भी इस समस्या से परेशान है। तहसील स्तर पर शासकीय कर्मचारी,अधिकारी 12 घंटे अपनी ड्यूटी पर रहते हैं लोगों के कार्य करने के लिए लेकिन उनको भी सोच एवं बाथरूम के लिए इधर-उधर खुले में भटकना पड़ रहा है। इस संबंध मे स्थानीय पत्रकार निर्भय सिंह कराड़ा द्वारा मुख्यमंत्री सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी इस गंभीर अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत की गई लेकिन आज तक भी कोई किसी प्रकार से कार्यवाही का निराकरण नहीं हो पा रहा है। संबंध में नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश वैध द्वारा बताया गया कि।

ट्यूबवेल में पानी नहीं है। और मैं इस अव्यवस्था की समस्या को लेकर सार्वजनिक शौचालय के बाहर पानी का टैंकर खड़ा करवा दूंगा। लेकिन आज तक भी कोई किसी प्रकार से पानी का टैंकर खड़ा नहीं करवाया गया। यह पदस्थ जवाबदार अधिकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी की गंभीर लापरवाही का प्रमाण जनता के सामने है। शासन की जनसुनवाई टोंक खुर्द में स्थानीय पत्रकार निर्भय सिंह कराड़ा द्वारा जनहित मे अव्यवस्था को लेकर एसडीएम रितु चौरसिया को जनहित की गंभीर समस्या अवगत करवाई गई। तत्काल ही एसडीएम रितु चौरसिया ने उनके मोबाइल के माध्यम से नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राकेश वैध से चर्चा कर बताया गया और निर्देशित किया गया कि। शीघ्र अति शीघ्र इस गंभीर समस्या को तत्काल ही समस्या का समाधान किया जाए यदि समस्या कार्यवाही का निराकरण नहीं किया गया तो शासन के नियम के प्रावधान अनुसार वैधानिक दंडात्मक कड़ी कार्यवाही आपके विरुद्ध की जावेगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button