ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News कतरास थाना कांड संख्या 370/25 के फरार आरोपियों के विरुद्ध न्यायालय के इस्तेहार का पुलिस ने कराया विधिवत तामिला

कतरास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपियों पर न्यायालयीय इस्तेहार तामिल

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखण्ड

कांड 370/25: गोपालपुर के तीन आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा तेज कतरास थाना पुलिस ने फरार अभियुक्तों पर बढ़ाई दबिश, इस्तेहार चस्पा कतरास थाना कांड संख्या 370/25, दिनांक 22 अक्टूबर 2025, में फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। इस मामले में धारा 281, 191(2), 191(3), 126(2), 351(2), 352, 115(2), 109(1) एवं 132 बीएनएस के तहत नामजद आरोपियों पर न्यायालय द्वारा जारी इस्तेहार का विधिवत तामिला कतरास पुलिस के द्वारा कराया गया। जानकारी के अनुसार फरार अभियुक्तों में दीपनारायण सिंह (पिता- भरत सिंह), सूरज सिंह (पिता- सतेंद्र सिंह) तथा पंकज सिंह (पिता- स्व. प्रेम किशोर सिंह), सभी निवासी गोपालपुर, थाना कतरास शामिल हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार

छापेमारी और निगरानी की जा रही थी। जब सभी प्रयासों के बावजूद उनकी गिरफ्तारी संभव नहीं हो सकी, तब माननीय न्यायालय के निर्देश पर इस्तेहार जारी किया गया। इसी के तहत कतरास पुलिस द्वारा संबंधित आरोपियों के आवासीय क्षेत्र में इस्तेहार चस्पा कर कानूनी प्रक्रिया का औपचारिक पालन सुनिश्चित किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी जल्द न्यायालय या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो आगे कुर्की जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है और मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button