मनोरंजनराजस्थानराज्य

Rajasthan News शीतलाष्टमी पर बुधवार को बाघोली गांव में भरा शीतला माता का मेला

रिपोर्टर नगेंद्र कुमार बाघोली झुंझुनू राजस्थान

शीतलाष्टमी पर झुंझुनू जिले के इस गांव में हर वर्ष की भांति शीतला माता का मेला भरा। इस मेले में भक्त गणों ने खूब बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया ,माता के दर्शन व प्रसाद वितरण किया। दर्शनार्थी शहर के चारों तरफ से पहुंचे। माता के इस मेले में चंग वादन का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ। मेले में कुश्ती का कार्यक्रम हुआ जिसमें बहुत सारे पहलवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया , जहां राज्य के विभिन्न भागों से पहलवान पहुंचे। अंतिम कुश्ती के रूप में नेतराम जयरामपुरा नाम के पहलवान ने 3100 रुपए की इनाम राशि जीती। हजारों की संख्या में सभी धर्मों के लोगों ने एकत्रित होकर आपसी प्रेमभाव व भाईचारे का परिचय दिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button