Noida News : नोएडा: सेक्टर-63 सहारा रोड पर भीषण ट्रैफिक जाम, घंटों फंसे वाहन
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
नोएडा (उत्तर प्रदेश)। नोएडा के सेक्टर-63 स्थित सहारा रोड, सी-ब्लॉक में भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या एक बार फिर सामने आई है। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से कार्यालय जाने वाले कर्मचारी, स्कूली बच्चे और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर प्रतिदिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे लोगों का समय बर्बाद होता है और आवागमन प्रभावित होता है। लगातार लगने वाले जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है।
स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और ट्रैफिक पुलिस से मांग की है कि इस मार्ग पर यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ किया जाए, आवश्यकतानुसार ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए तथा जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को रोज़ाना होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

Subscribe to my channel