ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : निःशुल्क नेत्र शिविर में सैकड़ों को मिले चश्मे, इंडियन कौंसिल आफ प्रेस की नेक पहल

रिपोर्टर सुभाष चंद सोनभद्र उत्तर प्रदेश

अनपरा/ सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कुल डोमरी (बिरनबहरा) में इंडियन कौंसिल आफ प्रेस द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। कुलडोमरी, बिरनबहरा, सिदहवां गांव में आयोजित इस शिविर में सैकड़ों लोगों को मुक्त चश्मे वितरित किया गया। डॉ,रोहित कुमार एवं विशेषज्ञो की अन्य टीम ने आंखों जांच की । शिविर में आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से उन लोगों को लाभ मिला जो समय की कमी आर्थिक कारणों से अस्पताल नहीं जा पाते थे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐस शिविर की उम्मीद जताई। इंडियन कौंसिल आफ प्रेस, पत्रकार कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बताया कि संगठन आगे भी इसी तरह के सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी निशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा ताकि समाज की जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सके। इस शिविर में न केवल नेत्र स्वास्थ्य सेवा प्रदान की बल्कि समाज सेवा में पत्रकारों की भूमिका को भी उजागर किया । एसे योजनाओं से निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश (ICOP) महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्रीमती सोनी(ICOP) पंकज कुमार गौतम, शिवकुमार , अर्जुनसिंह , राममिलन, नागेंद्र कुमार, व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button