ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हुई जनसुनवाई

ब्यूरो चीफ मोहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिला मुख्यालय पर आमजन की समस्याओं को सुन कर किया त्वरित निराकरण*दिनांक 11/03/2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय ,सभी अनुभागों एवं थाना/चौकी में लगाए गए जनसुनवाई शिविर*पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार टीकमगढ़ जिले के जिला मुख्यालय सहित सभी अनुभागों एवं थाना/चौकियों पर आज दिनांक 11/03/2025 को आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया ।जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम द्वारा आज दिनांक 11/03/2025 दिन मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम अंतर्गत शिकायकर्ताओं की समस्याएं सुनी एवं त्वरित समाधान हेतु संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया ।इसी क्रम में जिले के टीकमगढ़ एवं जतारा अनुभाग में अनुबिभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना/चौकी पर जनसुनवाई शिविर लगाए गए जिनमें सी.एम हेल्पलाइन शिकायकर्ताओं सहित आमजन की शिकायतें सुनी गई एवं उनके संतुष्टिपूर्वक निराकरण का प्रयास किया गया । जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा परिसर में जनसुनवाई शिविर आयोजित किए जिसमें स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं को सुना एवं निराकरण करने का आश्वासन दिया गया ।।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button