Odisha News : पुरी बालाजी मंदिर में निःशुल्क ब्रतोपनयन. तीन राज्यों में से १४ ब्रह्मचारी यो को ब्रम्हचारी बनाया गया.

रिपोर्टर मनोज कुमार बलियारसिं ,पूरी ओडिशा
पुरी श्री राम चंद्र स्वामी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से हर साल की तरह इस साल भी लोकनाथ मंदिर के पास थान पति आश्रम के बालाजी मंदिर परिसर में जीयर स्वामी मठ के महंत श्री इंदिरा रमण रामानुज दासजी के मार्गदर्शन में वैदिक रीति से सामूहिक नि:शुल्क ब्रतोपनयन का आयोजन किया गया है। इस समारोह में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, नयागढ़, पुरी, संबलपुर, कटक, खुर्दा, बलांगीर, ढेंकानाल, बौद, केंउँझर, अंनगुल और देवगढ़ जिलों के २४ ब्राह्मण लड़के परंपरा और रीति-रिवाज के अनुसार ब्रह्मचारी बने। इस अवसर पर ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य और जीयर स्वामी मठ के संत सुदर्शन रामानुज दास ने हबर्ष का संचालन किया और सभी ब्रह्मचारियों को दीक्षा दी, जबकि सदस्य और कटकी मठ के महंत विजय नारायण रामानुज दास, सुरेश शर्मा, रमेश शर्मा, कमल टिबरवाल, विष्णु जोशीजी ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार विष्णु दत्त दास ने किया. इस अवसर पर २४ ब्रह्मचारियों ने बालाजी मंदिर में दर्शन किये और विभिन्न स्थानों से आये भक्तों के साथ सामूहिक प्रसाद ग्रहण किया।


Subscribe to my channel