ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : कानवन थाना क्षेत्र में नकली पान मसाला पैकिंग का मामला, पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा

रिपोर्टर राहुल सिंह चौहान धार मध्यप्रदेश

धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र के ग्राम रिटोड़ा में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जानकारी के अनुसार, आरोपी रणजीत पाटीदार, रणजीत वर्मा और सोनू ने अवैध तरीके से “विमल कंपनी” का नकली पान मसाला पैकिंग कर आम जनता को बेच रहे थे


यह पैकिंग हूबहू असली कंपनी के पान मसाला की तरह दिखती थी, जिससे लोग धोखाधड़ी का शिकार हो रहे थे।पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों को रंगे हाथ पकड़कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की। आरोपीयों के खिलाफ 51, 63 कॉपीराइट अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।इस पूरे मामले में कानवन पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए गंभीर कार्रवाई की है

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button