ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : पनियरा पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्र -छात्राओं को किया जागरूक

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जायसवाल जिला महराजगंज उतार प्रदेश।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डिफेंस एकेडमी गिरगिटिया में शनिवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पनियरा थाने में तौनात उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव और महिला उपनिरीक्षक प्रिया गौतम रहीं। उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव ने विद्यालय के छात्र छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण सुरक्षाऔर उनके अधिकार और आत्मरक्षा के उपाय को दर्शाता है। किसी भी महिला को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उनके लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और 112 पर तुरंत सूचना देकर उनके आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिलाएं समाज का मजबूत स्तंभ हैं और उनके सुरक्षा औरअधिकारों की रक्षा करना पुलिस का कर्तव्य है। महिलाएं दिन हो या रात हो कभी भी अपनी सुरक्षा से संबंधित जानकारी पुलिस से शेयर कर सकती हैं उन्हें पुलिस द्वारा तत्काल सेवा दिया जाएगा।छात्राओं ने भी इस अवसर पर अपने आपने विचार साझा किए और कार्यक्रम को सराहा।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button