Uttar Pradesh News : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर सरस्वती सेवा आश्रम एवं मानस मंगल दल मनाया गया महिला दिवस

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश
नकापुर गोंडा- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाबा सिद्धेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर सरस्वती सेवा आश्रम एवं मानस मंगल दल सेवा समिति के सौजन्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सरस्वती तिवारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शास्त्री नगर के सभासद वैभव सिंह रहे। महिला दिवस के अवसर पर बोलते हुए नीलम प्रकाश पाठक ने कहा महिलाएं हमारे देश को आगे ले जाने में समर्थ हैं हर घर में महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए, पूजा मनमोहिनी ने कहा महिलाएं अगर अपने आप पर उतर आए तो दुनिया का कोई भी मंजिल हासिल कर सकती हैं, आर के नारद ने कहा जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं है उस घर में कभी रहता भगवान नहीं है, सभा के मुख्य अतिथि वैभव सिंह ने कहा हमारे देश की केंद्र सरकार, राज्य सरकार महिलाओं को आगे बढ़ा रही है, हर स्कीम में महिलाओं को प्रधान बना रही है। महिला दिवस के अवसर पर लंबे समय से समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली सरस्वती तिवारी को अंग वस्त्र आदि से सम्मानित किया गया, वहीं महिलाओं को जागरूक करने वाली उन्हें एकजुट करने वाली पूजा मनमोहिनी को अंगवस्त्र, शील्ड, पत्र पुष्प, पुष्पगुच्छ से समाजसेवी का श्रीमती सरस्वती तिवारी ने सम्मानित किया। इस अवसर उपस्थित सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

Subscribe to my channel