Madhya Pradesh News मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा का औचक निरीक्षण शासकीय विद्यालय आँगनवाड़ी स्वास्थ्य केंद्र ग्राम पंचायत रौरा गौशाला पहड़िया कदेंला जल समूह मे अनुपस्थिति कर्मचारियों को किया अवैतनिक तथा कार्यवाही के निर्देश

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
ग्राम पंचायत केवटी मे लाड़ली बहना योजना अंतर्गत महिलाओं से संवाद ईकेवाईसी करने हेतु प्रोत्साहित किया जनपद पंचायत गंगेव मे समीक्षा बैठक आयोजित श्री सौरभ संजय सोनवड़े (आई ए एस )मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीवा द्वारा सुबह शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौरा का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान शिक्षक अनुपस्थित पाए गए तथा बहुत कम छात्र /छात्राओं को उपस्थिति रही छात्र /छात्राओं से संवाद किया गया जिसमे पाया गया की सैक्षणिक व्यवस्था भी सही नहीं है सिर्फ एक शिक्षक एवं एक भृत्य उपस्थित रहें शेष शिक्षक एवं भृत्य अनुपस्थित पाए गए संबंधित शिक्षकों का एक दिवस का वेतन अवैतनिक किया जाता है तथा विलम्ब से उपस्थित शिक्षकों का आधे दिवस का वेतन अवैतनिक कियें जाने के निर्देश दिए गए साथ ही स्वास्थ्य केंद्र रौरा मे समय 11:00 बजे ताला बन्द पाया गया संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए आँगनवाड़ी केंद्र रौरा मे निरीक्षण किया गया
निरीक्षण के दौरान आँगनवांड़ी खुला पाया गया किन्तु आँगनवांड़ी कार्यकर्त्ता एवं सहायिक अनुपस्थित रही तथा कोई भी बच्चे नहीं रहें संबंधित आँगनवांड़ी कार्यकर्त्ता सहायिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर उनके विरुद्ध अनुशासत्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए गौशाला ग्राम पंचायत पहड़िया का निरीक्षण किया गया गौ शाला के निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को अविलम्ब सुधार करने एवं अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए कदेंला जल समूह प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान शेष कार्यों को अप्रैल 2023तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए कदेंला जल समूह के कार्य पूर्ण हो जाने से 119ग्राम पंचायतो मे मीठे पानी की सप्लाई शुरू हो सकेगी जिससे आम जनताओं को मीठा पानी मिल सकेगा कदेंला जल समूह के कार्यों की प्रशंसा श्री सोनवड़े जी के द्वारा की गयी ग्राम पंचायत क्योंटी जनपद पंचायत गंगेव मे डी एम एफ मद से कराये जा रहें क्योंटी जल प्रपात निरीक्षण किया गया क्योंटी जल प्रपात का विकास करने पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा जिससे रोजगार एवं आजीविका के साधन बनने से क्षेत्रवासी लाभान्वित होंगे साथ ही
आम जन एवं पर्यटकों बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी ग्राम पंचायत क्योंटी मे आयोजित लाड़ली बहना कार्यक्रम मे ग्रामीण महिलाओं से चर्चा कि गयी तथा योजना के बारे मे ग्रामीण महिलाओं को जानकारी दी गयी लाड़ली बहना योजना के प्रति महिलाओ मे खुशी देखीं गयी तथा ईकेवाईसी कराने उत्साहित भी रहीं ग्रामीण महिलाओ के द्वारा अवगत कराया गया कि खाद्यान्न पर्ची मिलने के बाद भी उन्हें उचित मूल्य कि दुकान से खाद्यान्न नहीं मिल रहा है पूर्व मे सैल्समैन थे खाद्यान्न वितरण मे लापरवाही किए जाने के कारण उनके ऊपर एफ आई आर दर्ज मुख्यकार्यपालन अधिकारी महोदय के द्वारा अश्वाशन दिया गया की आप अपनें ग्राम के समूह के माध्यम से उचित मूल्य की दुकान से खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था की जावेगी सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया गया की अपने ग्राम पंचायत के पात्र स्व सहायता समूहों का नाम खाद्यान्न वितरण किये जाने हेतु प्रस्ताव भिजवाए ग्राम पंचायत क्योंटी मे सड़क की समस्या होने की जानकारी आमजनता द्वारा दी गईं साथ ही शांतिधाम की भी मांग आमजनता द्वारा की गयी मुख्यकार्यपालन अधिकारी महोदय द्वारा सहायक यंत्री को शांतिधाम निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए गए जनपद पंचायत गंगेव अंतर्गत ग्राम पंचायत पूर्वां मे विभागीय विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी समीक्षा के दौरान जो ग्राम पंचायत सचिव अनुपस्थित पाए गए उनको कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए
लाड़ली बहना योजना अंतर्गत ईकेवाईसी की ग्राम पंचायत समीक्षा की गयी तथा लाड़ली बहना योजना के पर्याप्त प्रचार प्रसार कराये जाने साथ ही समस्त पात्र 23 से 60 वर्ष तक की महिलाओ के समग्र ई केवाई सी कराये जाने के निर्देश दिए गए तथा जिन ग्राम पंचायतो मे बायोमैट्रिक डिवाइज नहीं है वहाँ के सचिव को तत्काल बायोमैट्रिक डिवाइज क्रय कियें जाने हेतु निर्देशित किया गया भारत सरकार की प्राथमिकता मे शामिल मनरेगा योजना अंतर्गत अमृत सरोवर की पूर्णता 15अप्रैल तक पूर्ण करना है अमृत सरोवर मे प्लांटेशन पार्क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य पूर्ण कराये जिसकी जिम्मेदारी सहायक यंत्री उप यंत्री की होंगी 1 फरवरी से श्रमिक मजदूरी भुगतान ए बी पी एस के प्रगति 30% है एक अप्रैल तक शत प्रतिशत प्रगति के निर्देश दिए गए है वित्तीय वर्ष 19-20 के समस्त कार्य को 31मार्च 2023 तक पूर्ण कराये निर्धारित समय के उपरांत भी अपूर्णता की स्थिति संबंधितो के विरुद्ध दण्डात्मक वसूली की कार्यवाही की जाएगी सी एम हेल्पलाइन के शिकायत की समीक्षा की गयी तथा दो दिवस के अंदर निराकरण किये जाने के निर्देश दिए गये
आँगनवांड़ी भवनो के प्रगति के संबंध मे समीक्षा की गयी जिन आँगनवांड़ी भवनो के किसी भी कारणवश निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुए है तो संबंधित राशि वापस कियें जाने के निर्देश दिए गए है तथा जो ग्राम पंचायतो का कार्य प्रारम्भ न होने के वाद भी दो दिवस के अंदर संबंधित राशि वापस नहीं करते है तो उनके विरुद्ध अनुशासत्मक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिए गए जिन ग्राम पंचायतो मे धारा 40/92के तहत प्रकरण विचाराधीन है तथा वास्तविक मे शासकीय राशि गवन किया गया है ऐसे सचिव सरपंच संबंधित वसूली योग्य राशि तत्काल जिला पंचायत मे जमा करें अन्यथा संबंधितो के विरुद्ध एफ आई आर एवं सिविल जेल की कार्यवाही किये जाने के निर्देश मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को दिए गए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ओडीएफ प्लस एस डब्लू एस के कार्यों को पूर्ण कराने की जिम्मेदारी साहयक यंत्री एवं उप यंत्री की होगी यदि संबंधित कार्य नहीं होता है तो संबंधित उपयंत्री के विरुद्ध अनुशासत्मक कार्यवाही की जाएगी साथ ही कड़ी फटकार लगाते कार्य पूर्णता की समय सीमा निर्धारित की गयी उक्त समीक्षा एवं निरीक्षण मे संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें




Subscribe to my channel