Madhya Pradesh News क्षत्रिय पाटीदार समाज का चुनाव संपन्न, सुरेश जी पाटीदार की नियुक्ति।

रिपोर्टर दोलतराम पाटीदार रतलाम मध्य प्रदेश
रतलाम, धार, झाबुआ क्षेत्रीय पाटीदार समाज का निर्वाचन आज रतलाम जिले के गांव धोलका में संपन्न हुआ। निर्वाचित अधिकारी प्रोपेसर श्री प्रकाश जी पाटीदार के नेतृत्व संपन्न करवाया।
सामाज के मुख्य अध्यक्ष पद के लिए चार दबंग धुरंधर दावेदार मैदान में थे।
1, यादव लाल जी जाग्ननाथ सरवनी
2, कन्हैयालाल जी शंकरलाल जी बेकड़ा
3, जमनालाल जी भेरूलाल जी तीतरी
4, सुरेश जी बालाराम जी सिमलावदा
52 गांव के पंचों में आज की उपस्थित 472 मतदाता महिला पुरूष मातों से चुनाव हो कर एक अध्यक्ष का चयन तय किया जाना था। मगर समाज की एकता ब अखंडता को कायम रखते हुए आपसी मत भेद व कटुता व्याप्त न हो और दुरगामी परिणाम भी बेहतर हो इसे देखते हुए सब वरिष्ठ ने मिल बैठ कर आपसी सामंजस्य बिठाने का प्रयास किया। नाम वापसी को लेकर एक घंटे तक कुछ लोग द्वारा बहस व कानाफूसी के चलते तनाव पूर्ण माहोल भी देखने को मिला। समाज के उज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए सामाजिक सहमति से तीन नाम वापसी कर लिए। जिसके बाद सर्व सहमति से रतलाम जिले के सिमलावदा गांव के वर्तमान समाज सेवी और कृषि व्यवसायिक श्री सुरेश जी पाटीदार आदर्श एग्रो को 3 जिलों का तीन वर्ष के लिए अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। घोषणा होते ही उपस्थित सामाजिक समर्थक बंधुओं ने श्री सुरेश जी का फूल माला पहना कर स्वागत और सम्मान किया गया।
नियुक्ति के साथ श्री सुरेश जी वर्तमान अध्यक्ष ने बताया की समाज में कई प्रकार की असंवैधानिक और रूढ़िवादी प्रथा की त्रुटिया समाज में आज भी व्याप्त है उसे दूर करना साथ ही हर वर्ग के गरीबों सहायता प्रदान करना एवं इंसाफ़ के लिए फरियाद करता सत्य के साथ बीना किसी दबाव व पक्षपात के उचित न्याय प्रदान किया जवेगा। बालक बालिकाओं की शिक्षा पद्धति के स्तर को बढ़ावा दूंगा। समाज के संगठन को मजबूत करना और जो सामाजिक संस्कारो की कमीयां है उसे पूर्ण करते हुए आने वाले भविष्य की युवा पीढ़ी को उज्जवल भविष्य की ओर ले जाने की प्रथम प्रयास किया जवेगा। जन हितेशी समस्त कार्यों की प्राथमिकता रहेगी। समाज के समस्त पंचों और मुख्य कार्यकारी निरदेशक के साथ मिलकर चुनावी कार्यकाल को पांच वर्ष से घटा कर तीन वर्ष कर दिया गया है। इससे समझ आता है कि सामाज सेवा का अवसर सब लोगों को मिलना चाहिए। जिससे समाज को एक दिशा मिले। चुनावी प्रक्रिया के पश्चात चयनित अध्यक्ष ने पधारे समस्त गांव के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।




Subscribe to my channel