मध्यप्रदेशराजनीतिराज्य

Madhya Pradesh News दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्रियों को आप नेता अमित भटनागर ने खाद के लिए मृतक किसान व केन बेतवा प्रभावितों के साथ हो रहे अन्याय से कराया अवगत।

आप कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का शैलाब, 30 हजार कार्यकर्ता हुए सम्मिलित।

✍️ब्यूरो राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

विजावर, छतरपुर आम आदमी पार्टी ने आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भोपाल भोपाल के दशहरा मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में 30,000 से ज्यादा कार्यकर्ता सम्मिलित होने से प्रदेश की राजनीति गर्मा गयी। आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अमित भटनागर ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में किसान, बेरोजगारी, संविदा और आउटसोर्स भर्ती आदि मुद्दों पर बात की। अमित ने बताया कि बिजावर तहसील के बक्सवाहा गांव के खाद के लिए लाईन में मृत किसान दयाराम अहिरवार के बारे में बताया कि कैसे खाद के लिए भटकते और पानी न मिलने के कारण दयाराम की मत्यु हो गई। प्रशासन वादे करके मुकर गया, मृत किसान की पत्नी, पिता और बच्चे कार्यालय के चक्कर लगा लगा परेशान हो चुके है, पर उनको न्याय नहीं मिल पा रहा है। साथ ही अमित भटनागर ने छतरपुर जिले की एक और ज्वलनत जन समस्या केन बेतवा लिंक परियोजना में आदिवासियों सहित प्रभावितों के साथ हो रहे घोर अन्याय और उनकी संवैधानिक अधिकारों की हत्या के बारे में भी जानकारी दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतक किसान के प्रति दुख संवेदना व्यक्त करते हुए आश्चर्य जताया कि कितना शर्मनाक है कि मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार मंडी में किसान को पीने के पानी तक नसीब नहीं हो पाया और उसकी मृत्यु हो जाती है, किसानों को खाद के लिए कई दिनों तक परेशान होना पड़ता है,उन्होंने कहा कि इसमें सरकार की घोर लापरवाही है। सरकार ही अगर लोगों के संवैधानिक अधिकारों के सम्मान की जगह उनकी हत्या करने लगे, ऐसी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना किसान ही नहीं हर नागरिक का परम कर्तव्य है। दोनों मुख्यमंत्रियों ने आप नेता अमित भटनागर को जल्दी छतरपुर आने का आश्वासन देते हुए इन मुद्दों पर प्रभावितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष की बात कही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button