ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : बांदा। बीमारी से पीड़ित हेड कांस्टेबल की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार से पहले उसकी मौत हो गई।

रिपोर्टर इरशाद हुसैन बांदा उत्तर प्रदेश
देहात कोतवाली क्षेत्र के कुलकुम्हारी गांव निवासी 35 वर्षीय पंकज द्विवेदी पुत्र चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी जनपद मेरठ में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात था। कुछ दिन से लीवर की बीमारी से पीड़ित था। फरवरी से छुट्टी पर था। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे मेंदाता लखनऊ में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान हालत मे सुधार न होने पर डॅाक्टरों ने परिजनों को घर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे लखनऊ से घर ले आए। हालत और गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया।
Subscribe to my channel