Uttar Pradesh News : भागवत कथा की पूजन सामिग्री प्रवाहित कर वापस जाने के दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार छ बच्चों समेत करीब एक दर्जन सवार लोग घायल हो गए, दो की हालात गंभीर बताई गई
ब्यूरो चीफ सागर कुमार पोरवाल इटावा उत्तर प्रदेश
क्षेत्र अंतर्गत भरथना-विधूना मुख्य मार्ग पर पक्के ताल के पास स्थित गोल चक्कर पर सोमवार की शाम करीब चार बजे बिधूना की तरफ जा रहा ट्रैक्टर मय ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट गया, बताया गया कि गोल चक्कर पर घूमने के दौरान ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रेक्टर समेत ट्रॉली पलट गई और ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोगो मे चीख पुकार मच गई,चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग व कई राहगीर मौके पर पहुँच गए और एम्बुलेंस को सूचना दी।

हादसे में घायल जयकिशन (40), नीतेश (22), पहलवान (16), अभिराज (26), लल्ला (15), प्रियांशु (13), अंकित (14), रनधीर (30), सनी (9), अंकुश (13) समस्त निवासी हमीरपुर रुरु थाना एरवा कटरा जिला औरैया हो गए सभी प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया घायलों में रनधीर व नीतेश की हालत गंभीर बताई गई। इसके अलावा विनय प्रताप (11),रामवीर (48) निवासी हमीरपुर रुरु थाना एरवा कटरा जिला औरैया भी चुटहिल हो गए जिन्हें मरहम पट्टी के बाद घर भेज दिया गया।
सीएचसी में मौजूद गांववासी अंकित, ब्रजमोहन आदि ने बताया कि हमीरपुर गांव निवासी अरविंद द्वारा भागवत कराई गई थी, भागवत के बाद पूजन आदि सामिग्री का विसर्जन करने बाहरपुर नहर पुल पर गए थे, वापस आने के दौरान हादसा हो गया।
घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह, तहसीलदार राजकुमार सिंह आदि सीएचसी पर पहुँचकर घायलों की जानकारी हासिल की।

Subscribe to my channel