Rajasthan News : जयपुर: साइबर पुलिसकर्मी बनकर अपहरण करने वाली गैंग पकड़ी, मुख्य सरगना सहित तीन गिरफ्तार

प्रदेश प्रमुख उत्तम सिंह राजपुरोहित राजस्थान
जयपुर: राजधानी में साइबर पुलिसकर्मी बनकर अपहरण कर फिरौती वसूलने वाली गैंग का रविवार को पुलिस ने पर्दाफाश किया है. इस गैंग के मुख्य सरगना सहित तीन बदमाशों को जयपुर की शिप्रा पथ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से विभिन्न विभागों के अधिकारियों के फर्जी परिचय पत्र बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही विभिन्न विभागों की फर्जी सील भी मिली है. इस गैंग ने जयपुर में अपहरण की कई वारदातों को अंजाम देने और वसूली करने की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है. अब पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है.
जयपुर (दक्षिण) डीसीपी दिगंत आनंद ने बताया कि सुशील कुमार मीणा, अलोक कुमार मीणा, धीरज कुमार मीणा को गिरफ्तार किया है. ये बामनवास (सवाई माधोपुर) के रहने वाले हैं. जयपुर के प्रताप नगर में किराए के मकान में रहकर वारदात को अंजाम देते थे. इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त गाड़ी भी जब्त की गई है.
Subscribe to my channel