ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : बालोतरा पुलिस द्वारा 2000₹ का ईनामी अपराधी श्रवण गिरफ्तार। थाना मण्डली के अवैध डोडा पोस्त मामले में था फरार।

प्रदेश प्रमुख उत्तम सिंह राजपुरोहित राजस्थान

श्री हरी शंकर आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा एवं श्री अशोक जोशी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा के निकटतम सुपरवीजन में श्री बुद्धाराम निपु. थानाधिकारी कल्याणपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना मण्डली के एनडीपीएस प्रकरण में वांछित 2000 रूपए के ईनामी अपराधी श्रवण कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

घटना विवरणः- ज्ञात रहे कि दिनांक 19.08.2024 को मुलजिम सवाईसिंह पुत्र हडमतसिंह राजपूत निवासी थुम्बली पुथा मण्डली के कब्जा से कुल 06.280 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किये जाकर प्रकरण संख्या 51 दिनांक 19.08.2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना मण्डली पर दर्ज कर थानाधिकारी कल्याणपुर द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया।

कार्यवाही पुलिसः- प्रकरण उपरोक्त में मुलजिम सवाईसिंह से बरामदा अवैध डोडा पोस्त की

खरीद-फरोख्त बाबत् गहनता से पूछताछ की जाकर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। बरामदा अवैध डोडा पोस्त के सप्लायर आरोपी श्रवण कुमार पुत्र गणपतलाल जाति सैन निवासी थुम्बली पुलिस थाना मण्डली की निरंतर तलाश की गयी मगर आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी के भय से फरार हो गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा वांछित मुलजिम श्रवण कुमार पर 2000/-रूपये का ईनाम घोषित किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आसूचना संकलन कर मुलजिम श्रवण कुमार को थुम्बली, पुलिस थाना मण्डली से दस्तयाब कर बाद अन्वेषण पूछताछ जूर्म धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट प्रमाणित पाया जाने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिसे पेश अदालत कर पुलिस रिमाण्ड पर प्राप्त किया जाकर गहनतापूर्वक अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तार ईनामी अपराधीः-

01. श्रवण कुमार पुत्र गणपत लाल जाति सैन (नाई) उम्र 35 साल पेशा मजदूरी निवासी नाईयों की ढाणी, थुम्बली पुलिस थाना मण्डली जिला बालोतरा।

 

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button