उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा थाना थल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर, अधीनस्थ कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस उपाधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी द्वारा आज दिनाँक- 15.03.2023 को थाना थल का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान, थानाध्यक्ष योगेश कुमार सहित थाने में नियुक्त अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण उपस्थित रहे। पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा थाने के मालखाना, थाना कार्यालय, आर्म्स-एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, अभिलेखों, सी.सी.टी.एन.एस. थाना भोजनालय, कर्मचारी बैरक, थाना परिसर इत्यादि का निरीक्षण किया गया। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटिरों के सम्बन्ध में जानकारी भी ली गई। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ –सफाई के साथ-साथ थाना भोजनालय, बैरक, इत्यादि की नियमित रुप से साफ-सफाई किये जाने के निर्देश दिये गए। वर्तमान में राजस्व क्षेत्र से पुलिस क्षेत्र में सम्मिलित गाँवों में नियमित रुप से भ्रमण कर ग्राम प्रधानों व ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी आयोजित कर उनकी समस्याओं को जानने तथा उनका उचित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने में नियुक्त समस्त अधि0 / कर्म0 गणों का सम्मेलन लिया गया तथा सभी अधिकारी/ कर्मचारीगणों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी। पुलिस कर्मियों को अच्छा टर्नआउट रखने तथा मादक पदार्थों का सेवन न करने व जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने हेतु निर्देशित किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button