ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : गोण्डा मिलेट्स फसलों पर अध्यापक प्रशिक्षण सम्पन्न

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

कृषि विभाग के सौजन्य से उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 28 फरवरी 2025 को ब्लॉक संसाधन केंद्र मनकापुर विकासखंड मनकापुर जनपद गोंडा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रामलखन सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक शस्य विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र मनकापुर ने मिलेट्स फसलों ज्वार बाजरा कोदों सावां, रागी, चेना, कंगनी, कुटकी की खेती एवं इनके पोषकीय महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिलेट्स फसलों को मोटे अनाज की फसल कहा जाता है । इनकी खेती कम उपजाऊ भूमि में सीमित संसाधनों में की जा सकती है। मिलेट्स फसलें धान गेहूं की अपेक्षाकृत कम लागत में अच्छी पैदावार देती हैं । रागी में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। बाजरा में लौह तत्व,सावां में वसा की मात्रा ज्यादा पाई जाती है। मिलेट्स की फसलों में क्रूड फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण पाचन क्रिया दुरुस्त हो जाती है। मिलेट्स फसलों का सेवन करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। यह फसलें पर्यावरण के लिए इको फ्रेंडली हैं । उन्होंने अध्यापकों से मिलेट्स फसलों को दैनिक भोजन में तथा छात्रों के मिड डे मील में शामिल करवाने का आह्वान किया। डा. ज्ञानदीप गुप्ता कृषि वैज्ञानिक ने मोटे अनाज मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी विषय पर जानकारी दी। उन्होंने मोटे अनाजों के देश एवं प्रदेश में क्षेत्रफल एवं उत्पादन विषय पर जानकारी दी। इस अवसर पर रवि प्रताप सिंह प्रभारी राजकीय कृषि बीज भंडार ने मिलेट्स बीजों की उपलब्धता, राजेश कुमार जायसवाल बीटीएम ने मिलेट्स फसलों द्वारा पशु पोषण की जानकारी दी। इस अवसर पर कृषि विभाग के मनोज कुमार पान्डे तथा शिक्षा विभाग के अजीत कुमार सिंह, महेंद्र विक्रम कुशवाहा, भारत यादव, दिनेश प्रताप सिंह, रामधनेश्वर, ओमप्रकाश, रामतेज यादव आदि अध्यापकगण ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर मिलेट्स फसलों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button