Uttar Pradesh News : धार्मिक कार्यों में विनोद चौधरी बढ़- चढ़कर लें रहें हैं हिस्सा

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जायसवाल जिला महराजगंज उतार प्रदेश।
महराजगंज : पूर्व ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौधरी द्वारा अपने ग्राम सभा के कई मंदिरों सहित फरेंदा तहसील क्षेत्र में पड़े पुराने जीर्ण-शीर्ण मंदिरों का जीर्णोद्धार कर अपने जीवन को प्रभु के शरण में समर्पित करते हुए समाज में होने वाले सभी सामाजिक कार्यों में बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रहे है जो पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रहीं हैं। जो समाज एवं नई पीढ़ी के लिए एक उदाहरण बना हुआ है। बातें दें कि क्षेत्र पंचायत फरेंदा के ग्राम सभा लेजार महादेवा निवासी 45 वर्षीय विनोद चौधरी एक बड़े किसान भी हैं साथ ही साथ व्यवसायी भी है। उन्होंने कई बार अपने ग्राम सभा का ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ फरेंदा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर आसीन रहे हैं। उनकी पत्नी को गंभीर बीमारी हो जाने से जिंदगी मौत से जूझती रही लेकिन सांसारिक सुखों को नजर अंदाज करते हुए वह पत्नी की सेवा में लगे रहे। अंत में वर्ष 2021 में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। अल्पायु में पत्नी के मौत के बाद जहां बड़ी संख्या में लोग टूट जाते हैं साथ ही साथ सांसारिक सुखों के लालच में रास्ते से विचलित हो जातें हैं।लेकिन वह पत्नी के मृत्यु एवं कच्ची गृहस्थी के बिखरने के बावजूद पूर्व प्रधान विनोद चौधरी अपने रास्ते से बिचलित नहीं हुए। जीवन को प्रभु के चरणों में समर्पित करते हुए धार्मिक भावनाओं से जुड़ते हुए जीर्ण-शीर्ण अवस्था में क्षेत्र व थाने के मंदिरों का जिर्णोद्धार करने की वीणा उठा लीं। इनके द्वारा फरेंदा तहसील के बहुतायत मंदिरों का जिणोद्धार किया जा चुका है सामाजिक कार्यों से अपने को जोड़ते हुए आगे बढ़ते जा रहे है। विनोद चौधरी की कच्ची गृहस्थी में दो पुत्र एवं एक पुत्री है जिसकी ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर लेकर आगे बढ़ते जा रहे हैं और अपनी पत्नी के जीवन को यादगार बनाते हुए अपने ग्राम सभा के कई सौ वर्ष पुराने स्वयंभू बऊरहवा बाबा के जीर्ण -शीर्ण पड़े शिव मंदिर एवं धर्मशाला का निर्माण कराया जहां पर महाशिवरात्रि पर्व एवं सावन माह सहित सभी सोमवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आस्था की भीड़ भगवान भोलेनाथ के चरणों में उमड़ती है। ग्राम सभा लेजार महादेवा सहित अगल-बगल क्षेत्र के लोग अपने को धार्मिक अनुष्ठान से जोड़ते हुए बच्चों का मुंडन कथा लड़का -लड़की की दिखाई व छेकैया सहित तमाम धार्मिक एवं एवं सामाजिक कार्य करते चले आ रहे हैं यही नहीं महाशिवरात्रि के दिन बड़ा भव्य मेला का भी आयोजन होता है। वह अपने गांव में समय माता का मंदिर एवं फरेंदा कोतवाली परिसर में शिव मंदिर व वृजमनगंज थाना परिसर में पंचमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कराया है।इनके द्वारा किए जा रहें धार्मिक कार्यों से लोगों को सीख लेनी चाहिए।
Subscribe to my channel