ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : लोकसभा अध्यक्ष का ब्रह्माकुमारीज़ के मान सरोवर में किया गया जोरदार स्वागत

शिव जयंती महोत्सव पर शिव झंडावंदन कर राजस्थान के पहले वॉटर लेजर शो को लाइव देखेंगे लोस अध्यक्ष बिरला

रिपोर्टर महावीर चन्द्र आबूरोड राजस्थान

आबू रोड। आबू रोड आने पर ब्रह्माकुमारीज़ के मान सरोवर परिसर में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का संस्थान के पीआरओ बीके कोमल भाई, वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शिविका बहन और सुरक्षा प्रभाग के प्रमुख कर्नल बीसी सती ने स्वागत किया। इस दौरान अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने कहा कि महा शिवरात्रि के दिन शिव बाबा के घर आना सौभाग्य की बात है। कुछ देर विश्राम के बाद लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला दादी प्रकाशमणि विजडम पार्क में बने राजस्थान के पहले वॉटर लेजर शो का लाइव देखेंगे।
इस मौके पर जालौर सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण, भाजपा जिला प्रमुख अर्जुन सिंह पुरोहित, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, पूर्व विधायक जगसीराम कोली, एसडीएम शंकरलाल मीणा, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button