ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News : जिलाधिकारी ने सामुदायिक भवन रेती तथा नवीन गेस्ट हाउस कैंट का किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ अनुभव शाक्य शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश
शाहजहाँपुर। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने रेती रोड स्थित नव निर्मित सामुदायिक भवन एवं कैंट स्थित नवीन गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सामुदायिक भवन एवं नवीन गेस्ट हाउस के संपूर्ण भवन एवं परिसर में किये गये कार्यो को देखा। निरीक्षण के दौरान बचे शेष कार्यो की जानकारी ली तथा संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये 07 मार्च तक शेष रह गये कार्यो का पूर्ण कर लिया जाए। उन्होने कहा कि शेष कार्यो को पूर्ण करने के उपरान्त हस्तानान्तरण की कार्यवाही तथा लोकार्पण की तैयारी कर जल्द लोकार्पण कराया जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश एस, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेन्द्र कुमार सहित संबधित अधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel