ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : स्वाति मिश्रा के भजनों पर झूम उठे चिटाही धाम के श्रद्धालु

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड

बाघमारा। “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी…” गीत से प्रसिद्धि पाने वाली भजन गायिका स्वाति मिश्रा ने गुरुवार को चिटाही धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अपनी सुमधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। जैसे ही उन्होंने यह भजन गाना शुरू किया, श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे।

कार्यक्रम के दौरान स्वाति मिश्रा ने कई अन्य भक्ति गीत भी प्रस्तुत किए, जिनकी धुन पर उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध होकर झूमते रहे। उनके भजनों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और ऐसा प्रतीत होने लगा मानो बाघमारा में अयोध्या की छवि उतर आई हो।

इससे पहले, कार्यक्रम स्थल पर विधायक शत्रुघ्न महतो, सांसद ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी तथा विधायक शत्रुघ्न महतो की पत्नी डोली देवी ने स्वाति मिश्रा का अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।

सावित्री देवी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सराहा गया यह भजन आज पूरे देश में लोकप्रिय हो चुका है। इसे चिटाही धाम में प्रस्तुत कर स्वाति मिश्रा ने क्षेत्र के लोगों को एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया है।

इस आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और स्वाति मिश्रा के भजनों का आनंद लिया। चिटाही धाम में श्रीराम महायज्ञ के अवसर पर भक्तिमय माहौल चरम पर पहुंच गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button