Uttar Pradesh News स्वयं की मेहनत से ही होती है समाज में तरक्की : – हिमांशु गौतम

रिपोर्टर नितिन जाटव सहारनपुर उत्तर प्रदेश
आज बहुत ही हर्ष का विषय है एक सामान्य परिवार में जन्मे ऑल इंडिया दलित एक्शन कमेटी के पदाधिकारी जिला सचिव सहारनपुर सरवन पालीवाल ने नागल रोड टपरी में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम की अपने बलबूते पर स्थापना की! शोरूम उद्घाटन में पहुंचे ऑल इंडिया दलित एक्शन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय हिमांशु गौतम जी व जिला अध्यक्ष सुजीत कुमार द्वारा शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विचार रखते हुए हिमांशु गौतम जी ने कहा कि जिला सहारनपुर की टीम एक ऐसी टीम है जो हमेशा समाज हित में दिन-रात समाज सेवा कर रही है संगठन बहुत ही जल्दी अपने समाज हित के कार्यों से समाज में लोगों के दिल में जगह बना रहा है श्रवन पालीवाल के बारे में जिलाध्यक्ष ने अपने विचार रखते हुए कहा की श्रवण ने हमेशा अपनी जेब खर्च से समाज की सेवा काफी सालों से करते आ रहे हैं इस मौके श्रवण पालीवाल ने जानकारी देते हुए बताया आने वाले समय में समाज की बहन बेटियों की शादी में हमारे शोरूम के द्वारा काफी भारी छूट समाज की बहन बेटियों को दी जाएगी इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी भोपाल पालीवाल, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, अब्दुल रऊफ, हाफिज अयूब, तालिम, अशरफ, अहतशाम, अब्दुस समद, सुलेमान ,निजाम ,पदम, शेखर अजीत पालीवाल, केशव ,आदि लोग मौजूद रहे।


Subscribe to my channel