अपराधछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

बीस लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त

आज अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की गई

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

उत्तर बस्तर कांकेर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त कांकेर के अमले द्वारा आज अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध कार्यवाही की गई। आरोपी पांचूराम पिता तिजऊराम निवासी ठेलकाबोड़ छोटेपारा के रिहायशी मकान से 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं दो प्लास्टिक बाल्टी में 30 किलोग्राम महुवा लहन को जब्त कर छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती प्रदुमन नेताम, प्रधान आरक्षक उत्तम नाग एवं आरक्षक दुर्गा प्रसाद पटेल एवं नारायणदास कुलदीप शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button