ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar pradesh News महाकुंभ के पावन शुभ अवसर पर श्रीराधे श्रीराधे के जयकारों की गूंज कुष्ठ आश्रम परिवार के साथ

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

महाकुम्भ के शुभ अवसर पर में कुष्ठ आश्रम शिल्पग्राम रोड़ ताजनगरी आगरा में श्रीमद भागवत कथा की अमृत धारा बहेगी। कथा वाचिक पं गरिमा किशोरी जी के मुखारबिन्द से दिनांक 17 जनवरी 2025 से भव्य गायन किया जाएगा। 17 जनवरी को गणेश पूजन एवं मंगल कलश प्रातः 11 बजे यात्रा निकाली जाएगी। 18 जनवरी 2025 को महाभारत कथा एवम कपिल देहोहुति उपाख्यान , 19 जनवरी को भक्त ध्रुब एवम सती चरित्र की कथा होंगी। 20 जनवरी को समुन्द्र मंथन, वामन अवतार , राम कथा एवम भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 21 जनवरी को कृष्ण की वाल लीलाएँ एवं गोवर्धन पूजा की कथा , 22 जनवरी को कंश वध, उद्धव गोपी संवाद एवम भव्य रुक्मणि मंगल , 23 जनवरी 2025 को सुदामा चरित्र एवम व्यास पूजन बडी ही धूम धाम से मनाया जाएगा। 23 जनवरी को संध्याकालीन बेला में पुर्णाहुति एवम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर 1 बजे से सांय 04 बजे तक रहेगा। सेवा में भक्तों से बेनती करता मुख्य रूप से अमरलाल खोरेजा ,श्याम भोजवानी ,पवन अग्रवाल, विजय गुप्ता, धर्मेंद्र आर्य, मोतीराम अमूलानी, सुमन भारद्वाज, बंटी करीरा, गुरमुख व्यानी, राकेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, योगेश जारानी, भीष्म लालवानी, संजय नोतनानी,गोवर्धन सोनेजा समस्त भक्तगण

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button