मनोरंजनराजस्थानराज्य

Rajasthan News गावड़ी में मुख्य मार्गों से निकली कलश यात्रा: भगवान शिव परिवार की हुई मूर्ति स्थापना

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

नीमकाथाना निकटवर्ती गांव गावड़ी में शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हुई। इस मौके पर गावड़ी के कुंडा धाम से सैकड़ों महिलाओं में कलश यात्रा निकाली। गावड़ी गांव के चौसला के मोहल्ले में शिव परिवार की मूर्ति स्थापना हुई। मूर्ति स्थापना पंडित विजय शास्त्री, राहुल शास्त्री द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से हुई। इससे पहले गावड़ी के कुंडा धाम से सैकड़ों महिलाओं ने गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए कलश यात्रा निकाली और पुरुषों ने हाथों में ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए। कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें महिलाओं ने नाचते मंगल गीत गाते हुए यात्रा का हिस्सा बनी।कलश यात्रा में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा भी की। शिव- पार्वती, दुर्गा मां, हनुमान जी, शनि देव व भैरव बाबा आदि देवी देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा मन्त्रोच्चार के साथ कराई गई। इस दौरान पूरा मंदिर भगवान के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर महा आरती हुई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हवन कुंड की परिक्रमा भी की। प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button