जम्मू/कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Jammu & Kashmir News पुलवामा में करंट लगने से श्रीनगर के शख्स की मौत

रिपोर्टर मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
पुलवामा, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा गांव में बिजली का झटका लगने से श्रीनगर के एक व्यक्ति की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्रीनगर का एक बुजुर्ग व्यक्ति अपनी बहन को देखने के लिए पुलवामा के त्रिचल गांव गया था, जहां उसकी शादी हुई है। गुलाम हसन बख्शी के रूप में पहचाने गए पीड़ित को एक स्विच की मरम्मत के दौरान बिजली का झटका लगा। उन्हें जिला अस्पताल पुलवामा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।




Subscribe to my channel