Maharashtra News पूर्व सांसद नरेश पुगलिया के हाथों वर्धापन दिन विशेषांक का विमोचन

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद चंद्रपूर महाराष्ट्र
महाराष्ट्र शासन मान्यताप्राप्त साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ के वर्धापन दिन विशेषांक 2023 का विमोचन पूर्व सांसद आदर्श मार्गदर्शक नरेश बाबू पुगलियाजी के हाथों 10 मार्च 2023 को किया गया इस अवसर पर साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ के संपादक सय्यद रमजान अली सह गजानन गावंडे गुरुजी, अशोक नागापूरे, देवेंद्र बेले, शेख मुख्तयार, बापू अंसारी, एजाज शेख, जुनेद अली, श्रीनिवास पारनंदी, बंडू कामतवार, तेजराज भगत, मिलिंद दिंडेवार, सह अनेक मान्यवर उपस्थित थे। साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ समाचार पत्र का पहला अंक 10 मार्च 2001 को प्रकाशित किया गया था आज साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ इस समाचार पत्र ने अपने 22वर्ष पूरे करके 23वे वर्ष में पदार्पण किया है यह साप्ताहिक अपनी एक विशेष छबि निर्माण कर चुका है इस स्पर्धा के दौर में निरंतर, निष्पक्ष और निडरता से अखबार निकालना काफी मुश्किल है लेकिन सभी कठिनाईयो को पार करते हुए इस अखबार का प्रकाशन निरंतर जारी है. अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रमाण के साथ निडरता से समाचार प्रकाशित करने की इस अखबार की विशेषता को सभी पाठकगण और नागरिक पसंद करते है जिसके कारण इसकी विश्वसनीयता दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है।
साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ के विमोचन के बाद पूर्व सांसद नरेश बाबूजी पुगलिया ने कहा कि साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है पूरी निष्पक्षता और निडरता से अपनी कलम से आम आदमी को इन्साफ दिलाया है और उनका यह कार्य पिछले 22साल से निरंतर जारी है इतना ही नहीं तो यह अखबार अपनी निडरता और निष्पक्षता के कारण ख्यातिप्राप्त कर चुका है आम आदमी को इन्साफ दिलाने प्रशासन को जागृत करने और सच्चाई को निडरता से पेश करने में कलम मांगे इन्साफ को महारत हासिल हुई है। राजनीतिक समाचार प्रकाशित करते समय वह किसी भी पक्ष के दबाव में नहीं आते है गलत को गलत और सही को सही लिखने का उनका यह हौसला काबिले तारीफ है।साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ इस समाचार पत्र ने सामाजिक क्षेत्र में काम करनेवाले हर खास ओ आम को बराबरी का दर्जा देकर समाचार प्रकाशित करने की उनकी शैली सर्वविदित है।
अपने कर्तव्य को पूरी निष्ठा और लगन से वह निभाते है कलम मांगे इन्साफ के संपादक सय्यद रमज़ान अली यह बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी है। वह खुद भी सामाजीक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय होने के कारण जनता की समस्याओं को शासन प्रशासन के सामने रखने में सफलता हासिल कर रहे है उनका निष्पक्ष निडरता से समाचार प्रकाशित करने का अंदाज सर्वपरिचित है आगे भविष्य में भी यह साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ इसी तरह अपना सर्वप्रिय नाम कायम रखे और उन्हें हमेशा इस कार्य में सफलता मिलती रहे ऐसी कामना करते हुए संपादक सय्यद रमजान अली को वर्धापन दिन विशेषांक 2023 की शुभकामनाएं दी। गजानन गावंडे गुरुजी ने साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ इस समाचार पत्र की प्रशंसा की और उनकी लेखन शैली का गुणगान कर उन्हे इस क्षेत्र में जो सफलता मिली है उसकी तारीफ करते हुए उन्होंने सय्यद रमज़ान अली को बधाईया देकर उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ वर्धापन दिन विशेषांक 2023 के विमोचन कार्यक्रम में अनेक मान्यवरों ने इस समाचारपत्र की प्रशंसा करते हुए जो रंगीन विशेषांक इस शुभ अवसर पर प्रकाशित किया है उसकी सराहना की और भविष्य में ऐसी ही सफलता मिलती रहे ऐसी कामना व्यक्त करते हुए उनको शुभकामनाएं दी। साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ के संपादक सय्यद रमजान अली ने इस शुभ अवसर पर आदर्श मार्गदर्शक नरेश बाबूजी पुगलिया को तिरंगे से सम्मानित कर उनको पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया! साप्ताहिक कलम मांगे इन्साफ यह समाचार पत्र आप सभिका है चाहे कितनी भी मुश्किलों का सामना करना पड़े मैं इसे हमेशा पूरी निष्पक्षता से नियमित प्रकाशित करता रहूंगा और आम आदमी को हमेशा न्याय दिलाने के लिए कटिबद्ध रहूंगा और आपका आशीर्वाद मुझे इस तरह सदैव मिलता रहे यही सभी से विनती कर सभी को आभार व्यक्त करते हुए अपने शब्दो को विराम दिया। इस कार्यक्रम में सभी को मिठाई वितरित कर उपस्थित मन्यवरो का स्वागत किया गया।

Subscribe to my channel