उत्तरप्रदेशराज्यस्वास्थ्य

Uttar Pradesh News राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का ग्रामीणों का मिल रहा भरभूर लाभ

ब्यूरो चीफ सुमित कुमार तिवारी जालौन उत्तर प्रदेश

माधौगढ़ (जालौन ) – राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय माधौगढ़ तहसील के ग्राम अमखेड़ा में स्थित है जिसमें चिकित्सक डॉ अभिषेक सिंह तैनात है डॉ अभिषेक लगभग 10 वर्षों से तैनात है चिकित्सक का कहना है कि होम्योपैथिक चिकित्सालय में हर वीमारी का इलाज किया जाता है होम्योपैथिक दवाई से मरीज को जल्द आराम तो नहीं मिलता परन्तु कुछ दिन बाद आराम के साथ साथ वीमारी जड़ से ख़त्म हो जाती है जनपद में ऐसे कई ग्रामीण चिकित्सालय है जहाँपर चिकित्सक का कभी कभार आना होता है परन्तु ग्राम अमखेड़ा के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ अभिषेक सिंह, वार्ड बॉय गिरिजाशंकर वर्मा, स्वीपर हरिलाल समय से चिकित्सालय आते है ग्रामीणों के साथ साथ क्षेत्रवासी भी अपना इलाज कराने आते है ग्रामीणों का कहना कि डॉ अभिषेक व समस्त स्टाफ अच्छा कार्य कर रहें है ग्रामीण प्रधान प्रतिनिधि जगजीवन सिंह, हिमेश चंद्र उपाध्याय, मिंटू भदौरिया, विशम्भर दयाल, राकेश तिवारी, कृष्णा देवी, रामसखी, जितेंद्र समाधिया, रामकुमार दांगी सहित ग्रामीणों ने डॉ अभिषेक सिंह व होम्योपैथिक चिकित्सालय के स्टाफ की सराहना की

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button