मनोरंजनराजस्थानराज्य

Rajasthan News जीलो जीण माता मंदिर कमेटी ने होली स्नेह मिलन समारोह मनाया

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

जीलो जीण माता मंदिर कमेटी के युवा साथियों के द्वारा जीण माता मंदिर जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा के द्वारा किया गया कार्यक्रम के अध्यक्ष संत श्री वासुदेव जी महाराज रहे । तथा मुख्य अतिथि श्री महेंद्र जी मांडिया, सवाई सिंह जी रहे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम महेंद्रगढ़ की पार्टी के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में समस्त गांव के बच्चे बुजुर्ग एवं महिलाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा मंदिर में मंदिर निर्माण की व्यवस्थाओं के बारे में विचार किया गया, भामाशाह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पुजारी मोहनलाल शर्मा योगेश शर्मा रविशंकर शर्मा विक्रम सिंह कैलाश छिपा, दुर्गा प्रसाद छिपा, युवराज सिंह, कमलेश सोनी, गजानंद सोनी, ओंकारमल सोनी, बुद्धि प्रकाश सोनी, गोवर्धन सिंह, भीम सिंह, रिपोर्टर अंकित शर्मा आदि उपस्थित रहे। वासुदेव महाराज ने भामाशाह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया एवं कार्यक्रम के बाद में सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button