पंजाबमनोरंजनराज्य

Punjab News श्री राम दरबार मंदिर 39 सेक्टर में हर्षोल्लास से मनाया गया होली महोत्सव- निधि गुप्ता

रिपोर्टर अमित कुमार लुधियाना पंजाब

लुधियाना:- होली के उत्सव पर फूल वर्षा के साथ बरसाना ,वृंदावन की भांति जुगल जोड़ी किशोरी जी का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य आयोजक निधि गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, रोहित गोयल, रोहित मग्गो, मितेश जिंदल, रमन कुमार व राम दरबार कमेटी ने मिलकर जोरों शोरों से तैयारी की। ठाकुर जी का गुणगान भजन सम्राट गायिका सरोज वर्मा जी, गायक लकी राही जी, हितेश अग्रवाल जी ने किया। होली मनाने के लिए हजारों की संख्या में संगत पहुंची, भजन कीर्तन, फूल वर्षा का आनंद लिया। मीडिया को संबोधित करते हुए निधि गुप्ता ने बताया कि पहली बार सेक्टर 39 में इस प्रकार से किसी उत्सव को मनाया गया है। लोगों ने होली महोत्सव की जमकर तारीफ की। सैक्टर निवासियों मे भारी उत्साह देखने को मिला।उत्सव पर पहुंची संगत ने आयोजक कमेटी से उम्मीद जताई और मांग की कि आने वाले हर त्योहार को ऐसे ही मनाया जाए ताकि बच्चे भी त्योहारों के बारे में जान सके और अपनी संस्कृति और अपने धर्म के साथ जुड़े रहे। इस मौके पर संथापक जिला प्रधान (आप) अजय मित्तल ने निधि गुप्ता और सभी आयोजको की तारीफ करते हुए कहा कि सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं क्योंकि जहां होली के शुभ अवसर पर कई लोग शराब के नशे में धुत दिखाई दिए वहां ऐसे साफ-सुथरे, धार्मिक और परिवारिक कार्यक्रमों का महत्व और बढ़ जाता है। ऐसे कार्यक्रम नौजवानों को नशे से बचाकर प्रभु की ओर अग्रसर करते हैं। साथ ही उन्होंने होली के साथ-साथ वुमन-डे की बधाई देते हुए कहा की एम.एल.ए मैडम रजिंदर पाल कौर छीना और मैडम निधि गुप्ता दोनो ही वुमन एंपावरमेंट के स्पष्ट उदाहरण है। जिस प्रकार दोनों लोग-भलाई के कार्य कर रही हैं और राजनीति में भी बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रही है ले रही हैं वो काबिले तारीफ है। होली महोत्सव पर मुख्य रूप से हल्का पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल जी, साहनेवाल के विधायक हरदीप मुंडिया जी, लुधियाना साउथ की विधायिका राजिंद्रपाल कौर छीना जी, लुधियाना डिस्टिक प्लैनिंग बोर्ड के चेयरमैन शरण पाल मक्कड़ जी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रधान जितेंद्र मित्तल जी, आप नेता विशाल अवस्थी, यूथ प्रधान परमिंदर संधू और सनी बेदी ने शिरकत की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button