IC News and Media House Private Limited


अपराधबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News बिहार के गया में होली पर बड़ा हादसा, सैन्य अभ्यास के दौरान फायरिंग रेंज से बाहर गिरा तोप का गोला, 3 की मौत; 3 घायल

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार

बिहार के गया में बुधवार की सुबह एक गांव में धमाके के साथ तोप के गोला गिरा। इसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन सदस्य घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मगध मेडिकल भर्ती कराया गया है। घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बुमेर पंचायत के गूलरवेद गांव में हुई।

ग्रामीणों का कहना है कि उनका गांव मिलिट्री के फायरिंग रेंज के काफी नजदीक है। बुधवार की सुबह मिलिट्री के जवान अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक तोप का गोला उनके गांव में गिरा। इसकी चपेट में 6 लोग आ गए। तीन के चीथड़े उड़ गए। घटनास्थल पर ही एक महिला समेत दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो महिला और एक पुरूष गंभीर अवस्था में घायल हैं। इन्हें बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भर्ती कराया गया है। मृतकों में गोला मांझी का दामाद गोविंद मांझी (25) निवासी डोभी, सूरज कुमार (18) गूलरवेद एवं कंचन कुमारी (45) शामिल है। वहीं घायलों में गीता कुमारी (11), राशो देवी(30), पिंटू मांझी(25) हैं। घटना की सूचना मिलने के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में बाराचट्टी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित ने बताया कि बाराचट्टी के बूमर पंचायत के गूलरवेद गांव में तोप के गोला से दो लोगों की मौत की सूचना है। वहीं दो से तीन लोग घायल हैं। जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल रेफर कर दिया गया है।

पहले भी हो चुका है हादसा

ग्रामीणों के अनुसार पहले भी इस गांव के दो से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी वजह यह है कि गांव मिलिट्री के फायरिंग रेंज के काफी करीब है। जिसके कारण हमेशा कुछ न कुछ घटनाएं होती रहती हैं। साथ ही कई जानवरों की मौत भी गोला गिरने के कारण हो चुकी हैं

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button