
✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
नव्या फाउंडेशन पश्चिमी बंगाल के द्वारा डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर निवासी को शिक्षक रत्न सम्मान से विभूषित किया गया डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव 30 वर्षों तक शिक्षकिय कार्य से जुड़े रहे विगत वर्षअंतराल सरस्वती शिशु मंदिर चारामा से प्राचार्य पद से सेवानिवृत्त हुए हैं अभी भी कभी-कभी विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं को मार्गदर्शन करते रहते हैं
वर्तमान में भी समाज सेवा का कार्य करते हुए विभिन्न संगठन सैल्यूट तिरंगा संगठन छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ, मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राष्ट्रीय मंत्री कायस्था फाउंडेशन ( जनसंपर्क ) प्रदेश सचिव राष्ट्रीय हिंदू महासंघ छत्तीसगढ़, विश्व मानवाधिकार एवं संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में अपना दायित्व का निर्वाह कर रहे हैं तथा पूर्व में इसी संस्था से आपको डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त हुई है, साथ ही आप मीडिया से भी अपना संबंध रखते हैं! आपको विगत कुछ माह पहले जयतू हिंदू विश्व, अंतरराष्ट्रीय मासिक पत्रिका की ओर से सम्मानित किया गया है, दिल्ली में26 दिसंबर 2022को सेल्यूट तिरंगा संगठन के समारोह में
अटल तिरंगा सम्मान, प्राप्त हुआ एवं कुछ दिन पूर्व राजश्री साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय स्वर्ण कमल सम्मान से सम्मानित किया गया है आप एकता जनसेवा फाउंडेशन के सदस्य भी हैं सेवानिवृत्ति के पश्चात निरंतर सक्रिय रूप से समाज के कल्याणकारी कार्य में अपना योगदान दे रहे है!

Subscribe to my channel