
✍️ रिपोर्टर डॉ. रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़
होली के दूसरा दिन विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर चारामा में सभी स्टाफ एवं भैया बहनों द्वारा हर्षोल्लास के साथ होली मिलन कार्यक्रम मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती माया देवी यादव ने सभी स्टाफ एवं बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सभी बुराइयों को त्याग करके अच्छाइयों को अपनाना चाहिए हम बुराइयों की ओर ध्यान देंगे तो कभी सफलता प्राप्त हो नहीं सकती इसलिए अच्छाइयों को ग्रहण करते हुए हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर आगे बढ़ना चाहिए हम सभी शिक्षक को चाहिए कि हम प्रार्थना में बोलते हैं लव कुश ध्रुव प्रह्लाद बने हम यह कहने तक नहीं होना चाहिए हमें स्वयं को ढालना चाहिए ताकि हम अपने भैया बहनों को इस प्रकार बना सके भैया बहनों से अपेक्षा है कि विद्यालय में दी जाने वाली सारी संस्कार को ग्रहण कर हम अपने घर को पड़ोस को समाज को संस्कारवान बनाएं या हम सबकी जिम्मेदारी है साथ ही हम अपने पढ़ाई की ओर भी ध्यान दें और अच्छे अंक लेकर आगे बढ़े अंत में प्राचार्य श्रीमती माया देवी ने सभी स्टाफ और छात्र-छात्राएं भैया बहनों को होली की शुभकामना दी और सदैव सत्य के मार्ग चलने की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना दी

Subscribe to my channel