
रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान
विशाल भण्डारे में हजारों ने पाई पंगत प्रसादी
निकटवर्ती ग्राम ग्राम तालवा (दांतिल) स्थित श्री हाथीमल भैंरूजी महाराज का वार्षिकोत्सव समारोह बुधवार को बड़े ही धुमधाम व हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ। इस मौकेे पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान का आर्शीवाद लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना ने कहा कि धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता के प्रतीक होते है। हमें इनमें बढ़-चढकऱ भाग लेना चाहिये।
विहिप प्रांत उपाध्यक्ष पूरणमल भरगड़ ने कहा कि आज ही के दिन माँ पन्ना धाय ने अपने पुत्र का बलिदान देकर महाराणा प्रताप के वंश की रक्षा की। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ शक्ति को नमन करते हुए अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश गोयल व जनता दल के नेता रामनिवास यादव ने भी विचार व्यक्त किये। लोक गायक प्रहलाद भड़ाना व लालचंद गिराटी ने सांस्कृतिक प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में जिला पार्षद भोमसिंह गुर्जर, एड. विकास जांगल, दाताराम सरपंच, हनुमान डेलीगेट, अर्जुन पंच, मांगनाराम, बाबूलाल, मोहन लाल, रामस्वरूप अधाना व रणजीत, शिम्भु अधाना एवं गैंदालाल समेत अन्य मौजूद थे।

Subscribe to my channel