ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News झालावाड़ में पुलिस का एक्शन, 2 लाख कैश सहित 27 सटोरियों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ अल्ताफ हुसैन झालावाड़ राजस्थान

 

झालावाड़.जिले के जावर थाना क्षेत्र के चंदीपुर गांव में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 27 सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 2 लाख 240 रुपए नगदी और एक बोलेरो जीप को भी जप्त की है. मामले की जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों और सटोरियों द्वारा सार्वजनिक स्थानों अथवा भवनों में छुपकर जुआ सट्टा खेलने की सूचनाओं मिलती है इसी तरह का इनपुट झालावाड़ पुलिस की जिला स्पेशल टीम को मिला था जिस पर ये कार्रवाई की गई.

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button