ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पत्रकार बोले, सरकार करे दोषियों पर कठोर कार्रवाई

रिपोर्टर राज यादव फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर, संवाददाता। दिलीप सैनी की निर्मम हत्या से पत्रकारों में रोष व्याप्त है। पोस्टमार्टम हाउस में पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा। जिले के सभी पत्रकार संगठनों ने एक स्वर में घटना की कड़ी निंदा करते हुए कातिलों की जल्द गिरफ्तारी के साथ ही कठोर कार्रवाई की मांग की है। तो पूर्व नियोजित थी हत्याः मौके के हालात, घटनाक्रम और पोस्टमार्टम में पता चली चोंटो से इस बात की पुष्टि हो रही है। घटना के पीछे तत्कालिक विवाद के साथ कोई साजिश तो नहीं है। और सब कुछ पूर्व नियोजित रहा हो। नजदीकी लोगों ने घटना की सूचना पत्नी को दे दी थी। रात में ही कानपुर अस्पताल पहुंच गई थी। वहां से शव के साथ ही यहां आई थी। डिप्टी सीएम बोले होगी कठोर कार्रवाईः कौशांबी जिले पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या ने पत्रकार की मौत पर गहरा शोक जताते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की बात कही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि हमलावर किसी भी सूरत में बक्से नहीं जाएंगे। सरकार ने दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button