Uttar Pradesh News दुद्धी में गोवर्धन पूजा व बिरहा मुकाबला 3 नवम्बर को-
रिपोर्टर सुभाष चंन्द्र सोनभद्र,उत्तर प्रदेश
दुद्धी/ सोनभद्र- स्थानीय टाउन क्लब क्रिकेट मैदान पर विगत वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा समिति / यादव महासभा के आयोजन में 3 नवम्बर दिन रविवार को गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम रखा गया है जिसमें 10 बजे प्रात:कलश यात्रा तथा 1 बजे से गोवर्धन पूजा, 3 बजे से प्रसाद वितरण एवं 3 बजे से यादव महासभा सम्बोधन तथा रात्रि 9 बजे से विराट ,उत्तर प्रदेशबिरहा मुकाबला बिग गंगा फोक जलसा कलाकार / स्टार बिरहा गायक राजेश यादव चुनार मिर्जापुर व बिग गंगा व स्टार बिरहा गायिका सोना सुहानी प्रयागराज के मध्य होना सुनिश्चित है
जगतनारायण यादव ने बताया कि उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान जिलाध्यक्ष सपा वाराणसी व विशिष्ट अतिथि आशुतोष सिंहा स्नातक एम०एल०सी वाराणसी होगें तथा समस्त पूजा सुरेन्द्र पंथी द्वारा कराया जाऐगा गोवर्धन पूजा समिति जोरों से तैयारियों में जुटी है तथा क्षेत्र के लोगों से कार्यक्रम में सम्मिलित होने की अपील की है।

Subscribe to my channel