Chhattisgarh News युवती के साथ छेड़छाड़, एसपी ऑफिस पहुंची
सोनालिय पुल में युवती के साथ छेड़छाड़, एसपी ऑफिस पहुंची प्रार्थी,क्या था हुआ था
ब्यूरो चीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर चांपा से।
कोरबा, कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले सुनालिया पुल में 17 अक्टूबर की रात हुए छेड़छाड़ के मामले में प्रार्थी ने अपना आवेदन प्रस्तुत किया है जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है, प्रार्थी ने अपने आवेदन में बताया की अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी से वापसी में जैसे ही सोनालिया पुल पहुंची थी की इरशाद मिर्जा शराब के नशे में मेरे पास पहुंचा और मेरे साथ छेड़छाड़ करने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा, तब मैंने अपने भाइयों को फोन कर बुलाया और उसके बाद मेरे भाइयों ने बीच बचाव किया तो इरशाद मिर्जा के द्वारा मेरे भाइयों को भी धमकी चमकी दी गई और उनको गंदी गंदी गालियां दी इसके बाद उनके बीच हाथापाई भी हुई, उसके बाद इरशाद के द्वारा बोला गया की तुम लोग बहुत गलत कर दिए हो देखो अब मैं क्या करता हु कहते हुए, 18 अक्टूबर को कोतवाली में मेरे भाइयों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसमे मेरे भाइयों के उपर मुझसे छेड़छाड़ की बात लिख कर आवेदन प्रस्तुत किया था इसके बाद उनके उपर लूट पाट और मारपीट की शिकायत भी की गई है, इस बात की जानकारी मुझे मिलने पर जब मैं कोतवाली थाना पहुंची तो वहां इरशाद मिर्जा की मां उसकी पत्नी और 15 से 20 लडके उपस्थित थे जो मुझे धमकी चमकी दे रहे थे की जैसा हम लोग बोल रहे है वैसा करो नही तो तेरे को भी जेल भेज देंगे, और इरशाद मिर्जा के साथ उपस्थित लडको के द्वारा मेरे साथ अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया गया और जैसा इरशाद भाई बोल रहे है वैसा करो करके धमकी दी गई। इरशाद के आवेदन में पुलिस के द्वारा कार्यवाही की गई है जिसमे मेरे भाई गौतम को जेल भेज दिया गया है और शेष भाइयों के ऊपर अपराध दर्ज किया गया है
कोतवाली थाना में मेरे आवेदन को नही लिया जा रहा था इसलिए मैं आज 21 अक्टूबर को एसपी सर को अपने साथ हुए छेड़छाड़ और अन्याय की जानकारी देने पहुंची थी, जिसके बाद कोतवाली थाना जाने और आवेदन प्रस्तुत करने और कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया है,
प्रार्थी ने बताया की कोतवाली थाना में पुलिस के द्वारा मेरे दिए आवेदन में कांट छांट करके सुधार कराकर आवेदन देने को कहा गया था जिसमे मै तैयार नही हुई तब जाके कोतवाली पुलिस के द्वारा मेरे आवेदन को लिया गया और एफआईआर दर्ज की गई है, मुझे और मेरे भाइयों को न्याय मिलना चाहिए।
बाइट=बदला हुआ नाम कचरा पीड़ित लड़की
उदय भान सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा

Subscribe to my channel