राजस्थानराज्य

Rajasthan News सीकर एसपी करण शर्मा ने 3 थानों का किया निरीक्षण: क्राइम कंट्रोल पर बोले, जेल से छूटने वाले अपराधियों, गैंग्स पर निगरानी रख रही पुलिस

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर एसपी करण शर्मा ने आज सीकर के दांतारामगढ़ सर्किल के जीणमाता, लोसल और दांतारामगढ़ थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने होली और शब-ए-बारात पर्व को लेकर पुलिस एसएचओ और सीओ से मीटिंग भी की। निरीक्षण की जानकारी देते हुए एसपी ने कहा कि आज तीनों थानों का निरीक्षण कर दर्ज होने वाले मामलों, पुलिस कार्मिकों की तैनाती सहित अन्य कामकाज को देखा गया है। सीकर एसपी करण शर्मा ने क्राइम कंट्रोल की बात पर कहा कि जिले में हो रही लूटपाट और चोरियों जैसी अन्य घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस लगातार जेल से छूटने वाले अपराधियों, और अन्य गैंग से जुड़े लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। जिससे कि यह पता रहे की वर्तमान में आरोपी कर क्या रहे हैं। वही साइबर क्राइम पर नियंत्रण की बात पर एसपी ने कहा कि सीकर में साइबर थाना स्थापित कर दिया गया है। जल्द ही कुछ दिनों में इसमें केस भी दर्ज होने लगेंगे। स्टाफ को PHQ और एकेडमी से ट्रेनिंग भी दिलवाई गई है। साथ ही आवश्यक संसाधन भी जुटाए जा रहे हैं। जिससे कि साइबर क्राइम के मामले पर भी प्रभावी नियंत्रण किया जा सके। नशे की गतिविधियों पर रोक की बात पर सीकर एसपी करण शर्मा ने कहा कि जैसे ही जिला पुलिस को कहीं भी नशे से संबंधित कोई सूचना मिलती है तो टीम तुरंत रिएक्ट करती है। इसके अलावा पिछले 1 साल में नशे पर रोक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोटपा एक्ट में रिकॉर्ड कार्रवाई की गई। इसके अलावा पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर भी नजर बनाए हुए हैं जो नशे का कारोबार करते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button