Haryana News बहराइच : देश में बढ़ती जा रही नफरत पर सभी राजनीतिक दलों को चिंतन करना चाहिए : सुनीता वर्मा
भारत असहिष्णु क्यों होता जा रहा है, क्या देश को बटेंगे तो कटेंगे की घृणित सोच वाली राजनीतिक हिंसा की भेंट चढ़ाने की साजिश हो रही है?
रिपोर्टर शिवचरण गुड़गांव हरियाणा
‘यूपी, छत्तीसगढ़ और बंगाल का किसने बिगाड़ा माहौल? उत्तरप्रदेश के बहराइच में विसर्जन के दौरान मर्डर और फिर जमकर हिंसा तथा छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद उपजे बवाल में जले शहर का जिम्मेदार कौन?’ उक्त बातें अनुसूचित जाति हरियाणा कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सोशल मीडिया की स्टेट कॉर्डिनेटर सुनीता वर्मा ने प्रेस के नाम जारी विज्ञप्ति में कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ तथा बहराइच में हुए दंगों पर बोलते हुए कहा कि यूपी उपचुनाव के लिए ध्रुवीकरण करवाने के लिए कहीं ये घटना बीजेपी सरकार द्वारा प्रायोजित तो नहीं? क्योंकि दंगा वही कराता है जिसे लाभ मिलता है और बीजेपी माहिर है इस खेल में।
महिला कांग्रेस नेत्री ने कहा कि धर्म की अफ़ीम चटवाकर नेता ग़रीबों को इसी तरह काम में लेते है इसलिए ग़रीब लोगों को अपने बच्चों को सिखाना चाहिए कि नेता धर्म के क़ायदे तय नहीं करते सिर्फ़ राजनीति करते है इसलिए अपने बच्चों को अंधभक्तों की संगत से दूर रखें क्योंकि इन मूर्खों की जमात का कोई भविष्य नहीं है और ना ही ये किसी का भविष्य बनने देंगे।
वर्मा ने आम जनता से भी इस नफरत और दंगाई राजनीति का बहिष्कार करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज बीजेपी द्वारा अपने सत्ता लोभ के लिए चारों तरफ नफ़रत फैलाई जा रही है, अगर समाज का और देश का भला चाहना है तो इस नफ़रत को हमें एक जिम्मेदार नागरिक बन कर रोकना होगा वर्ना इस नफ़रत में हमारे अपने ही मारे जायेंगे, चाहे वो किसी धर्म, जाति के हों। नुकसान देश का ही है और उससे नागरिकों में निराशा, हताशा, परेशानी, दुःख सब बढ़ेगा फिर ऐसे में देश खुशहाल कैसे रह पायेगा? उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन को निरपेक्ष और न्याय प्रिय भाव से काम करना चाहिए उसे निरपेक्षता दिखानी चाहिए।
वर्मा ने कहा कि बीजेपी नेताओं के बच्चे हिंदू नहीं हैं क्या? एक आध बार वो भी धर्म बचाने के लिए आगे आएँ तब हम मानेंगें कि धर्म ख़तरे में है। इनके बच्चे देश-विदेश के किसी बहुत महँगे स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते हैं, लाखों करोड़ों का अपना कैरियर बनाते हैं और दूसरी तरफ इस देश के ग़रीब, कमजोर, मज़लूम के बच्चों के हाथ से क़लम और किताब छीन कर उन्हें गुलाम मानसिकता वाले कटप्पा बनाया जा रहा है। नेताओं के बच्चे कभी भी इस उत्पाति भीड़ में नहीं दिखेंगे इसलिए इस दंगे और उन्माद में गरीब मरेगा लेकिन राजनीतिक लाभ बीजेपी उठाएगी।
सुनीता वर्मा ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि जब इन्हें मुसलमानों से वोट चाहिए तो मोहम्मद शामी इनके लिए ‘भाई’ हो जाता है और जब हिन्दुओं से वोट चाहिए तो इनके लिए मुसलमान ‘घुसपैठिया’ हो जाता है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता, हिन्दू-मुस्लिम विवाद को नजरअंदाज कर विकास के मुद्दे पर वोट देना प्रारंभ कर दे तो देश और नेता दोनों सुधर जाएंगे।
Subscribe to my channel