IC News and Media House Private Limited


मध्यप्रदेशराज्यव्यापार

Madhya Pradesh News ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव ने किया एक दिवसीय धरना आंदोलन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला. हिंडनबर्ग की हालिया रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म की नीति की पोल खोल दी है। गहरे आर्थिक संकट के समय में पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रहे हैं देश की विदेश नीति को झुका रहे हैं और एसबीआई और एलआईसी जैसे सार्वजनिक संस्थानों को निवेश करने के लिए मजबूर कर रहे हैं हाल के खुलासे ने गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत को खतरे में डाल दिया है।

केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार 6 से 10 मार्च 2023 के मध्य राष्ट्रीयकृत बैंको और एलआईसी के कार्यालयों के सामने ब्लाक स्तर पर धरना आंदोलन जारी है। इसी तारतम्य में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस कमेटी मंडला अध्यक्ष एडवोकेट राकेश तिवारी और निवास विधायक डॉ अशोक मर्सकोले के आदेशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहगाँव अध्यक्ष इकबाल खान के नेतृत्व में 6 मार्च 2023 दिन सोमवार को ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौजूदगी में ब्लाक मुख्यालय स्थित सेंट्रल बैंक मोहगाँव के सामने धरना- आंदोलन किया गया। जिसमें ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button