राजस्थानराज्य

Rajasthan News नीमकाथाना के कालाकोटा जंगल में मिला बच्चे का शव: गले पर निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, बकरी चराने वाले ने देखा

रिपोर्टर अंकित शर्मा जीलो सीकर राजस्थान

नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र के गांव कालाकोटा के जंगल में एक 10 साल के नाबालिग बच्चे का शव मिलने का मामला सामने आया हैं। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। वही घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं। जानकारी के अनुसार कालाकोट के जंगल में 10 साल के कमलेश गुर्जर पुत्र कैलाश चंद गुर्जर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक बच्चा कालाकोटा गांव में ही कक्षा 5 वी में पढ़ता हैं।कमलेश घर से करीब 9 बजे निकला था। वह गांव में भी घूम रहा था। इसके बाद करीब 12 बजे उसका शव जंगल में पड़ा मिला। जंगल मे बकरी चरा रहे एक चारागाह ने शव को देखकर मौके पर हो शोर शराबा किया और गांव में ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वही मृतक बच्चे कमलेश गुर्जर रूप में शिनाख्त हुई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। घटना की सूचना पर डीवाईएसपी गिरधारी लाल शर्मा मौके पर पहुचे और घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक बच्चे के गले पर दो निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई। वही घटना को लेकर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। डॉग स्क्वायड घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाएगी। ग्रामीण और परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए डीवाईएसपी गिरधारी लाल शर्मा को मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने को लेकर रिपोर्ट दी है। वही पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button