ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News महाविद्यालय में पत्रिका विमोचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

ब्यूरो चीफ कपिल देव शर्मा नीमकाथाना  राजस्थान

स्थानीय राजकीय कमला मोदी महिला महाविद्यालय, नीमकाथाना में बुधवार को वार्षिक पत्रिका अभिनव का विभीषन सांस्कृतिक कार्यकम ‘जहर’ का आयोजन हुआ। पत्रिका विमोचन श्री प्रेमसिंह बाजौर, अध्यता सैनिक कल्याण सल्लाहकार समिति राजस्थान सरकार, श्री फूलचंद गुर्जर पूर्व विधायक नीमकाथाना, श्री बाबुलाल गुर्जर जिला उपाध्यक्ष भाजपा सीकर, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, प्रदेशाध्यक्ष वेटनरी संघ राजस्थान तथा प्रो. (डी) गंजू वर्मा के कर कमलो से सम्पन्न हुआ। इस दौरान पत्रिका का परिचय व चार्षिक प्रतिवेदन प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न गीतों पर रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर विभिन्न संकायों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम ने पूर्व विधायक श्री फूलचंद गुर्जर, पूर्व कॉलेज शिक्षा वायुक्त श्री के. आर सिलोलिया, पूर्व प्राचार्य डॉ. बी. डी वर्मा, श्रीमती निर्मला वर्मा, श्रीमती कृष्णा कुल्हरीआदि ने अपने विचार व्यक्त किये।कार्यकम के दौरान श्री बनवारी लाल वर्मा, श्री सुल्ताना राम, पूर्व छात्रसंध अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, श्री सुमित गुर्जर पार्षद जिला परिषद सीकर, पार्षद श्री उमेश मुंडोतिया, पार्षद लेखराज वर्मा, श्री इंद्रराज सैनी समाजसेबी, श्री छीतरमल बौद्ध, श्री महेन्द्र बराला, श्री विकम यादव, श्री भंवरसिंह तंवर, डॉ. राहुल वर्मा आदि व समस्त महाविद्यालय स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यकम के दौरान एन.एस.एस. स्वयंसेविकाओं तथा स्काउट रेंजर्स ने अनुशासन बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. देवी प्रसाद वर्मा व डी संजय कुमार ने किया तथा अंत में प्रो. अनूप कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button