गुजरातराज्य

Gujarat News अहमदाबाद – रखियाल पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार से विदेशी शराब जब्त की, एक आरोपी पकड़ा गया, एक भागने में सफल रहा.

रखियाल पुलिस स्टाफ के अच्छे काम को सलाम

रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात

स्थानीय पुलिस के अलावा, अलग अलग एजेंसियां ​​भी गुजरात राज्य के शराब तस्करों पर लगातार नजर रख रही हैं। वहीं पुलिस ने कुख्यात शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए काम भी शुरू कर दी है। इस बीच रखियाल पुलिस ने देर रात शराब का कारोबार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली कि शराब की पेटियों से भरा एक ठेला रखियाल इलाके से गुजर रहा है.रखियाल पुलिस द्वारा उस पर नजर रखी जा रही थी,जिस दौरान एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर गाड़ी महागुजरात बेकरी के पास से गुजरी है। जिस का वाहन नंबर जी-जे-18बी.जे-9833 में भारी मात्रा में विदेशी शराब लदी हुई पाई गई। पुलिस ने वाहन चला रहे मोहम्मद जैद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शराब तस्कर आदिल उर्फ ​​हववा शेख भागने में सफल रहा। रखियाल पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार सहित कार से 16,28,928 मूल्य की नकदी, मोबाइल फोन, 862 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। इसके साथ ही रखियाल पुलिस ने और भी पूछताछ की है कि इतनी मात्रा में शराब कहां से आई और किसे किसे देनी थी. वहीं फरार आरोपी शराब तस्कर आदिल उर्फ ​​हवा शेख की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button