ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News अरविन्दर सिंह सोनू दे गये दो लोगो को रोशनी लायंस क्लब ने करवाया नवमी आखें दान

रिपोर्टर महिंदर सिंह लालड़ू मोहाली पंजाब

 

डेराबसी 15 अक्तूबर 
गुलमोहर सिटी फेज 1 में रहने वाले 45 वर्षीय अरविन्दर सिंह सोनू जिनका आज हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया उनके परिवार वालों ने मरणोपरांत उनकी आँखें दान की जिनके कारण दो लोगो के अंधकार जीवन में रोशनी हो गई । लायंस क्लब ने परिवार वालों की सहमति से यह आँखें दान की गई ।लायंस क्लब के डॉक्टर बरखा राम ने बताया कि सेक्टर 32 के जनरल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से आयी डॉक्टर्स की टीम ने यह आँखें डोनेट करवायी । उन्होंने बताया कि ट्रैवेल्स का काम करने वाले अरविन्दर सिंह पीछे तीन चार दिन से हार्ट की प्रॉब्लम से पीड़ित थे । आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली । अरविन्दर सिंह अपने पीछे अपनी माता पत्नी और एक 7 वर्षीय लड़की जोज़लिन 6 वर्षीय लड़का जैवीर को छोड़ गये हैं ।उनके जीजा श्री तिरलोचन सिंह प्रेस रिपोर्टर हैं । बरखा राम ने बताया कि लायंस क्लब अब तक 9 लोगो की आँखें दान करवा चुका हैं जिससे की 18 लोगो की ज़िंदगी में रोशनी हो गई हैं ।अरविन्दर सिंह का अंतिम संस्कार आज बरवाला रोड पर स्तिथ शमशान घाट में किया जिसमे बड़ी संख्या में इलाक़े के लोग उपस्तिथ थे ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button