ब्रेकिंग न्यूज़

Haryana News सेक्टर 16_17 मे युवक ने टीचर की तीन तोले सोने की चेन तोडी।

रिपोर्टर रमन अग्रवाल हिसार हरियाणा

हिसार, सेक्टर 16_17 मे मंदिर से लौटती टीचर के गले से सोने की चेन तोड़कर झपटमार बाइक स्टार्ट करके खडे साथी के पीछे बैठकर फरार हो गया।सूचना पर पुलिस टीम ने पुहचं कर जानकारी ली।झपटमारो की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की।38 वर्षीय टीचर ने बताया कि मै मंदिर से घर पैदल लौट रही थी।आगे एक दंपति चल रहा था और मेरे पीछे फ्रैंड्स आ रही थी।रास्ते मे पीछे से किसी ने गर्दन पर हाथ रखा मुझे लगा कि फ्रैंड है।मुड़कर देखा तो युवक था जिसने अचानक गले से चेन तोड ली।तभी उसको दो तीन थप्पड जड दिए थे।चेन नीचे गिरने पर उसने हाथ पर मुक्का मारा।इसके बाद वह नीचे गिरी चेन उठाकर स्कूल के पास बाइक स्टार्ट खडे साथी के पीछे बैठ गया।शोर मचाया मगर आरोपी भागने मे सफल रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button